एक दिसंबर से बढ़ने वाली हैं डाटा प्लांस की कीमतें, तुरंत कराएं ये रिचार्ज, फायदे में रहेंगे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 21 Nov 2019 05:37 PM IST
reliance jio vodafone and airtel to hike tariff price before recharge these plans
Tariff plan - फोटो : amar ujala

    सस्ती कीमतों वाले प्रीपेड और पोस्टपेड प्लांस की वजह से टेलीकॉम बाजार को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियां एक दिसंबर से अपने रिचार्ज पैक्स की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। कंपनियों के इस कदम से ग्राहकों की जेब ढीली होने वाली है तो आइए जानते हैं कि कौन-सा प्लान फिलहाल आपके लिए बेस्ट है।

    4 जी की शुरूआत
    4 जी की शुरूआत - फोटो : demo pic

    आमतौर पर कोई भी कंपनी जब अपने प्लान की कीमत बढ़ाती है तो वह नियम नए रिचार्ज पर लागू होता है, जैसा कि हाल ही में जियो के आईयूसी रिचार्ज पर हुआ कि जिन लोगों ने पहले रिचार्ज करा लिया था उन्हें आईयूसी रिचार्ज नहीं कराना पड़ा है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप एक दिसंबर से पहले ही रिचार्ज करा लें तो शायद आपको फायदा मिल जाए। आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा प्लांस के बारे में बताएंगे जिनमें अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इन प्लांस के बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान

    आप जियो के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को जल्द-से-जल्द रिचार्ज करा लें, क्योंकि एक दिसंबर से इस प्लान की कीमत बढ़ सकती है। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा (कुल 126 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

    लेकिन आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से आईयूसी चार्ज देना होगा। बता दें कि आपको 10 रुपये के भुगतान करना होगा, जिसके बाद 124 आईयूसी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें