Google का बड़ा ऐलान, पिक्सल में कमी ढ़ूंढने वाले को मिलेगा 10.76 करोड़ रुपये का इनाम

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने यूजर्स के लिए बग बाउंटी नाम से प्रोग्राम को पेश किया है। इसके तहत कंपनी गूगल पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन में कमी खोजने वाले को 1.5 मिलियन डॉलर (10 करोड़ 76 लाख रुपये) का इनाम देगी। गूगल ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा है कि जो व्यक्ति डिवाइस में मौजूद टाइटन एम (Titan M) सुरक्षा चिप को तोड़ेगा, तो उसको इनाम 10 करोड़ से ज्यादा की रकम इनाम के तौर पर दी जाएगी। दरअसल, कंंपनी ने इस चिप को खास तौर पर यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए बनाया था। तो आइए जानते हैं गूगल के इस ऑफर के बारे में...

टाइटन एम चिप से डाटा रहता सुरक्षित
आपका बता दें कि गूगल की टाइटन एम चिप को सभी सिक्योरिटी चिप में सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। वहीं, गूगल ने कहा है कि हमने इस ऑफर को इसलिए पेश किया है, जिससे यूजर्स इसमें किसी भी प्रकार की कमी खोजें, जिससे हम उस कमी को सुधार कर यूजर्स को बेहतर सर्विस दे सकें।

पिक्सल स्मार्टफोन में कमी खोजने वाले को मिलेगा इनाम
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में खामी ढ़ंढ़ने वाले यूजर्स को 1.5 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा। कंपनी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हमने अपने एड्रॉयड के स्पेशल प्रीव्यू वर्जन के लिए इस खास प्रोग्राम को पेश किया है। इस कार्यक्रम में फोन में कमी निकालने वाले को 50 फीसदी रकम बोनस के तौर पर दी जाएगी। बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत मिलने वाली कुल अमाउंट 1.5 मिलियन डॉलर होगी।