ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों से मांगी बंद हो चुके मोबाइल नंबरों की जानकारी

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Fri, 22 Nov 2019 01:18 AM IST
TRAI asked Telecom Companies information of mobile numbers which are not in use

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने टेलीकॉम कंपनियों से ऐसे मोबाइल नंबरों की सूची मांगी है जो स्थायी तौर पर बंद कर दिए गए हैं। ट्राई के मुताबिक इसका उद्देश्य बैंकों और अन्य संस्थानों में दर्ज डाटाबेस अपडेट करना और अनावश्यक नंबरों को हटाना है।

    ट्राई के मुताबिक इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बैंकों, बीमा कंपनियों और अन्य ऐसे संस्थानों के पास बंद हो चुके मोबाइल नंबरों की सूची हो। हालांकि इसमें सिर्फ नंबर दर्ज होगा, ग्राहकों का नाम नहीं। इन नंबरों का इस्तेमाल प्रमाणीकरण और सेवा प्रदान करने के लिए करते वन टाइम पासवर्ड के जरिये किया जाता है।

    ट्राई के मुताबिक जब कोई मोबाइल नंबर स्थायी रूप से बंद किया जाता है या कोई उपभोक्ता नंबर सरेंडर कर देता है तो निश्चित अवधि के बाद उसे किसी दूसरे को दिया जा सकता है। इसके बावजूद कई ग्राहक नंबर अपडेट नहीं करवाते। जिससे उपभोक्ता बदलने या नंबर बंद होने के बावजूद उस पर बैंक से संबंधित सेवाएं और संदेश जाते रहते हैं।

    इससे जानकारी और सूचनाओं के दुरुपयोग का भी खतरा होता है। ट्राई के मुताबिक फिलहाल ऐसा कोई प्लेटफॉर्म नहीं है जहां बैंक या अन्य संस्?थान नंबरों का सत्यापन कर सकें। इसके चलते यह व्यवस्था की गई है।

    और पढ़ें...