Reliance Jio ने मचाया धमाल, दिल्ली में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को पछाड़े हुए देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्रधिकरण यानी ट्राई (TRAI) के मुताबिक, जियो ने जनवरी 2020 में करीब एक करोड़ 77 लाख 56 हजार 333 ग्राहकों को जोड़ा है और साथ ही 33.36 फीसदी मार्केट शेयर हासिल किए हैं। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने पांच सितंबर 2016 को दूरसंचार बाजार में कदम रखा था।
ट्राई के अनुसार, जियो ने जनवरी में मोबाइल सेवा से दो लाख 67 हजार 180 नए ग्राहक जोड़े है। इसके साथ ही कंपनी का यूजरबेस शुद्ध रूप से 71 हजार 328 नए यूजर्स के साथ बढ़ा है। पिछले साल जनवरी में जियो ने दिल्ली में एक करोड़ 74 लाख 85 हजार पांच ग्राहक जोड़े थे।
जनवरी 2020 में एयरटेल के साथ 52 हजार 19 नए ग्राहक जुड़े हैं। अब कंपनी के यूजरबेस का आंकड़ा एक करोड़ 56 लाख 24 हजार 496 हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन-आइडिया को घाटा हुआ है, क्योंकि 54 हजार 574 उपभोक्ताओं ने उनका साथ छोड़ दिया है। अब कंपनी का यूजरबेस सिर्फ एक करोड़ 76 लाख 46 हजार 831 हो गया है।
रिलायंस जियो ने दिल्ली में अपनी धाक जमाई है। इस समय जियो का नेटवर्क लगभग पूरी दिल्ली को कवर करता है। साथ ही जियो के पास 110 से ज्यादा रिटेल स्टोर और डिजिटल स्टोर हैं। इसके अलावा 34 जियो सेंटर भी दिल्ली में मौजूद हैं, जो यूजर्स को हर तरह की सेवा प्रदान करते हैं।
यूजरबेस के मामले में रिलायंस जियो पहले स्थान पर है। जियो की मार्केट में हिस्सेदारी 32.56 फीसदी है। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन-आइडिया 28.45 फीसदी के साथ दूसरे और एयरटेल 28.38 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है।
- Covid-19: आरोग्य सेतु को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी, डाटा से छेड़छाड़ पर होगी जेल
- IRCTC Ticket Booking: टिकट की बुकिंग शुरू लेकिन हो रही परेशानी, पढ़िए कब क्या हुआ
- पटरी पर लौट रही जिंदगी, Thomson इसी सप्ताह शुरू करेगा टीवी की मैन्यूफैक्चरिंग
- Telefunken के स्मार्ट टीवी की बिक्री अमेजन से शुरू, ग्रीन और ऑरेंज जोन में होगी डिलीवरी