Reliance Jio ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी (ट्राई) ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल के टेलीकॉम ग्राहकों के आंकड़े जारी किए हैं। ट्राई के मुताबिक, रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के सर्किल में 7.46 करोड़ ग्राहक जोड़े हैं। इसके साथ ही कंपनी ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को पछाड़ते हुए पहले स्थान प्राप्त किया है। वहीं, अब इस सर्किल में कंपनी के ग्राहकों की कुल संख्या 2.95 करोड़ हो गई है।
ट्राई के अनुसार, मध्यप्रदेश और छत्तीगढ़ सर्किल में वोडाफोन-आइडिया के यूजरबेस में गिरावट आई है। वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों की संख्या 7.84 लाख घटी है। अब कंपनी के ग्राहकों की संख्या 2.41 करोड़ हो गई है। इससे पहले यह संख्या 2.49 करोड़ थी। वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल के यूजर्स की संख्या 1.29 लाख घटकर 1.46 करोड़ हो गई है।
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम बाजार में जियो की 39.6 फीसदी की हिस्सेदारी है। इसके साथ ही जियो ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया 32.4 फीसदी के साथ दूसरे, एयरटेल 19.6 फीसदी के साथ तीसरे और बीएसएनएल 8.5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर है।
जनवरी 2020 में कुल 115.6 करोड़ मोबाइल यूजर्स संख्या दर्ज की गई थी। इसमें जियो के 37.6 करोड़, वोडाफोन-आइडिया के 32.9 करोड़, एयरटेल के 32.8 करोड़ और बीएसएनएल के 11.9 करोड़ यूजर्स शामिल थे।
- Reliance Jio ने मचाया धमाल, दिल्ली में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक
- Covid-19: आरोग्य सेतु को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी, डाटा से छेड़छाड़ पर होगी जेल
- IRCTC Ticket Booking: टिकट की बुकिंग शुरू लेकिन हो रही परेशानी, पढ़िए कब क्या हुआ
- पटरी पर लौट रही जिंदगी, Thomson इसी सप्ताह शुरू करेगा टीवी की मैन्यूफैक्चरिंग