आप बिना नया सेट-बॉक्स खरीदे ही बदल सकेंगे डीटीएच कंपनी, जल्द आने वाला है नया नियम

अगर हम आप से कहें कि आप मोबाइल की तरह डीटीएच कंपनी को बिना नया सेट-टॉप बॉक्स खरीदे ही बदल सकेंगे। तो यह सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य होगा। लेकिन बहुत जल्द यह सच होने वाला है। दरअसल, टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से सिफारिश करते हुए कहा है कि ग्राहकों को ऐसे सेट-टॉप बॉक्स दिए जाने चाहिए, जो अनिवार्य रूप से interoperable (अदल-बदल सके) हो। साथ ही यह सेट-टॉप बॉक्स एक से ज्यादा डीटीएच ऑपरेटर्स को सपोर्ट करें।
यदि ट्राई का सुझाव लागू होता है कि तो ग्राहकों को डीटीएच कंपनी बदलने के लिए नए सेट-टॉप बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही यूएसबी पोर्ट जैसी केबल भी नहीं खरीदनी होगी। वर्तमान में ग्राहकों को डीटीएच कंपनी बदलने के साथ में नया सेट-टॉप बॉक्स और यूएसबी केबल खरीदनी पड़ती है।
ट्राई का कहना है कि सूचना एव प्रसारण मंत्रालय इस मुद्दे को ध्यान में रखकर जल्द डीटीएच नियमों में बदलाव करेगा। साथ ही interoperability से संबंधित नियमों को लॉकडाउन के दौरान लागू किया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ डीटीएच कंपनियों ने नियमों में बदलाव को लेकर विरोध किया है। कंपनियों का मानना है कि नए नियमों के लागू होने के बाद सेट-बॉक्स की कीमत उम्मीद से ज्यादा महंगी हो जाएगी। हालांकि, अब तक नियमों में बदलाव को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
- Smartphone स्मार्टफोन संवार रहा है बच्चों का भविष्य, लॉकडाउन में व्हाट्सएप बना बड़ा मददगार
- Jio, Airtel और Vodafone के 50 रुपये से कम कीमत वाले प्लान, डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी
- Apple TV+ का बंपर ऑफर, मुफ्त में देख सकेंगे एपल के प्रीमियम शोज
- Airtel ने घर से काम करने वालों को दिया तोहफ, सिर्फ 100 रुपये में मिलेगा 15GB डाटा