Airtel ने घर से काम करने वालों को दिया तोहफ, सिर्फ 100 रुपये में मिलेगा 15GB डाटा

लॉकडाउन को ध्यान में रखकर टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए खास एड-ऑन डाटा प्लान पेश किए हैं। इन दोनों डाटा प्लान में उपभोक्ताओं को 10 जीबी से ज्यादा डाटा मिलेगा। वहीं, यह एड-ऑन प्लान घर से काम करने वाले यूजर्स के भी बहुत काम आएंगे। तो आइए जानते हैं इन खास एड-ऑन प्लान के बारे में विस्तार से...

Airtel का 100 और 200 रुपये का एड-ऑन प्लान
100 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यूजर्स को इस पैक में कुल 15 जीबी डाटा मिलेगा। तो दूसरी तरफ कंपनी 200 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 35 जीबी डाटा देगी। हालांकि, यूजर्स को इन दोनों प्लान में एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
नोट: अगली स्लाइड में आपको मिलेगी एयरटेल के अन्य प्लान की जानकारी

एयरटेल का पोस्टपेड प्लान
वैसे तो एयरटेल ने टेलीकॉम बाजार में कई सारे पोस्टपेड प्लान उतारे हैं, लेकिन इस सभी में से 499 रुपये वाला प्लान सबसे लोकप्रिय है। कंपनी इस प्लान में 75 जीबी रोलओवर डाटा, 100 और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान के साथ जी5, अमेजन प्राइम और एयरटेल एक्सट्रीम की सब्सक्रिप्शन मिली है।