Apple TV+ का बंपर ऑफर, मुफ्त में देख सकेंगे एपल के प्रीमियम शोज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 11 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
apple tv plus offers free original and premium shows to users all you need to know about it
Apple Tv Plus - फोटो : apple

    एपल टीवी ने अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स एपल टीवी प्लस के प्रीमियम शोज को मुफ्त में देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि हमने प्रीमियम शोज 100 देशों में सीमित समय के लिए उपलब्ध करवाए हैं। आपको बता दें कि यह प्रीमियम टीवी शोज एपल टीवी एप पर उपलब्ध हैं और यह एप आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच, मैक, सैमसंग के साथ-साथ एलजी के स्मार्ट टीवी को सपोर्ट करता है।

    apple tv plus
    apple tv plus

    यूजर्स एपल टीवी के इन शोज को मुफ्त में देख सकेंगे

    यूजर्स एपल टीवी एप में The Morning Show, Ghostwriter, The Elephant Queen, For All Mankind, Servant, Helpsters, Dickinson और Snoopy In Space जैसे शोज देख सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स सीधे apple.co/FreeForEveryone लिंक पर जाकर कंटेंट को मुफ्त में एक्सेस कर सकेंगे।

    Apple tv plus
    Apple tv plus - फोटो : apple

    100 रुपये से कम में मिलती है एपल टीवी की सब्सक्रिप्शन

    एपल टीवी की सब्सक्रिप्शन को 99 रुपये प्रति माह के हिसाब से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एपल टीवी एप का 7 दिन का ट्रायल भी उपलब्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने एपल टीवी एप को पिछले साल लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें