Jio, Airtel और Vodafone के 50 रुपये से कम कीमत वाले प्लान, डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी
विज्ञापन

अगर आप भी अपने लिए सस्ते प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं। इन सभी प्लान में आपको जरूरत के हिसाब से डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इन सभी रिचार्ज पैक की कीमत 50 रुपये से कम है। तो आइए इन प्रीपेड प्लान पर डालते हैं एक नजर...

जियो का 10 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में आपको 7.47 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। साथ ही कंपनी आपको कुल 1 जीबी डाटा देगी। इसके अलावा आपको इस पैक में 124 नॉन-जियो मिनट दिए जाएंगे।

जियो का 20 रुपये वाला प्लान
जियो के इस पैक में आपको 14.95 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। साथ ही कंपनी आपको इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा देगी। इसके अलावा आपको 249 नॉन-जियो मिनट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Apple TV+ का बंपर ऑफर, मुफ्त में देख सकेंगे एपल के प्रीमियम शोज
- SmartPhone Production in India: 30 फीसदी तक गिर सकता है स्मार्टफोन का प्रोडक्शन
- 15,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेगी जंबो बैटरी
- आईफोन यूजर्स को जल्द मिलने वाला है नया फीचर, बिना डाउनलोड किए ही इस्तेमाल कर सकेंगे एप