लॉकडाउन में जियो की बल्ले-बल्ले, जोड़े एक करोड़ ग्राहक, वोडा-आइडिया और एयरटेल को बड़ा नुकसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Aug 2020 07:53 PM IST
सार
विज्ञापन
Trai new data shows Jio rise in lockdown added one crore customers
Airtel, Jio, Vodafone and Idea

    विस्तार

    लॉकडाउन में वोडा-आइडिया और एयरटेल को जहां भारी झटका लगा है, वहीं रिलायंस जियो ने महफिल लूट ली है। ट्राई द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मार्च से मई माह के बीच में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को 2 करोड़ 68 लाख से अधिक ग्राहकों ने अलविदा कहा है, जबकि इसी अवधि में रिलायंस जियो ने करीब 99 लाख 20 हजार ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ लिया है।

    मात्र मई महीने में वोडा-आइडिया और एयरटेल से कुल मिलाकर करीब 94 लाख से अधिक उपभोक्ता छिटक गए। रिलायंस जियो ने मई महीने में भी बाजी मार ली। उसके नेटवर्क पर 36 लाख 50 हजार नए ग्राहक जुड़ गए। जियो के अलावा सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी लॉकडाउन से बेसर रही। मार्च से मई महीने के बीच उसने 2 लाख 76 हजार से अधिक ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा।

    विज्ञापन

    मई महीना बीएसएनएल के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ। मई में 2 लाख से अधिक ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े। लॉकडाउन का सबसे तगड़ा झटका वोडा-आइडिया को लगा है। तीन माह के दौरान कंपनी के एक करोड़ 55 लाख 96 हजार से अधिक ग्राहकों ने सेवा छोड़ दी। समान अवधि में एयरटेल के 1 करोड़ 12 लाख 74 हजार से अधिक उपभोक्ता टूट गए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Airtel महंगे डाटा प्लान का देने वाला है झटका, 1GB के लिए देने पड़ सकते हैं 100 रुपये

    दूरसंचार क्षेत्र की नियामक संस्था भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़े बताते हैं कि लॉकडाउन दूरसंचार उद्योग पर भारी गुजरा है। कुल मिलाकर मार्च से मई के बीच 1 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्राहक घटे हैं। इसका मतलब देश में मोबाइल सर्विस इस्तेमाल करने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

    इस वर्ष फरवरी के अंत में 116 करोड़ 5 लाख के करीब ग्राहक मोबाइल वायरलेस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे थे वहीं मई अंत में इनकी संख्या घटकर 114 करोड़ 39 लाख के करीब रह गई। प्रशासनिक दृष्टि से ट्राई ने देश को 22 सर्किल में बांटा हुआ है। मई माह में 22 में से 20 सर्किल्स में ग्राहकों की संख्या घट गई। बिहार और केरल सर्किल ही ऐसे रहे जहां संख्या बढ़ी है।

    ट्राई के अनुसार मई अंत तक 39 करोड़ 27 लाख के करीब ग्राहक और 34.33 फीसदी मार्केट शेयर के साथ जियो सबसे आगे बना हुआ है। एयरटेल के पास 31 करोड़ 78 लाख के करीब और वोडा-आइडिया के पास 30 करोड़ 99 लाख के करीब ग्राहक हैं। एयरटेल के पास 27.78 फीसदी और वोडा-आइडिया के पास 27.09 फीसदी मार्केट शेयर है। सरकारी कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल 10.79 फीसदी बाजार पर काबिज हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें