TikTok Ban: आखिर टिकटॉक से दिक्कत क्या है, किन देशों ने अभी लगा रखा है बैन, देखें लिस्ट

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 28 Apr 2024 02:13 PM IST
सार

मशहूर शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक अमेरिका में भी बैन हो सकता है। आखिर टिकटॉक एप से परेशानी क्या है और क्यों है। ये एप किन देशों में पहले से बैन है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन
tiktok faces ban in us which countries have banned the app and why
TikTok Ban - फोटो : Freepik

    विस्तार

    टिकटॉक की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिका ने चीन की कंपनी बाइटडांस से कहा है कि वह अपनी पूरी हिस्सेदारी किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दें या फिर उसे बैन कर दिया जाएगा। ऐसे में टिकटॉक की दिक्कत बढ़ने वाली है।

    अगर टिकटॉक को कोई अमेरिकी खरीदार नहीं मिला तो अमेरिका के लगभग 170 मिलियन यूजर्स को झटका लग सकता है, क्योंकि अमेरिका में इसका इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाएगा। टिकटॉक एप दुनिया के कई देशों में पहले से ही बैन है। कई देशों ने इसे राष्ट्रीय हित, प्राइवेसी और नैतिक चिंता जताते हुए इसे पूरी तरह से बैन कर रखा है।

    विज्ञापन

    टिकटॉक को बैन करने के मामले में भारत सबसे ऊपर आता है। भारत ने जून 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए टिकटॉक के साथ 58 एप्स को बैन कर दिया था। अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने 2022 में अपनी युवा आबादी को गुमराह होने से बचाने के लिए टिकटॉक को बैन कर दिया था। वहीं, ईरान भी टिकटॉक के साथ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन कर चुका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन ने भी टिकटॉक के अंतर्राष्ट्रीय वर्जन को बैन कर रखा है। चीनी यूजर्स सिर्फ सेंसरशिप वाले चीनी वर्जन का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। बैन करने की लिस्ट में उत्तर कोरिया और उज्बेकिस्तान का नाम भी शामिल है। उज्बेकिस्तान ने 2021 में डेटा प्राइवेसी सुरक्षा की वजह से इसे बैन कर दिया था।

    इंडोनेशिया ने 2023 में टिकटॉक को बैन कर दिया था। इसके साथ ही किर्गीस्तान, ऑस्ट्रेलिया, रुस, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, डेनमार्क, कनाडा, न्यूजीलैंड, ताइवान, माल्टा, फ्रांस, नॉर्वे और लातविया ने भी टिकटॉक को बैन कर रखा है। उधर,पाकिस्तान, बांग्लादेश और अजरबैजान देशों ने टिकटॉक पर आंशिक तौर पर प्रतिबंध लगा रखा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें