iPhone: आईफोन में चैटजीपीटी? आईओएस 18 में मिल सकते हैं शानदार एआई जेनरेटिव फीचर्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 28 Apr 2024 12:09 PM IST
सार

एपल आईफोन के नए ओएस आईओएस 18 में जल्द ही कई शानदार एआई जेनरेटिव फीचर्स मिल सकते हैं। एपल ओपनएआई और गूगल के साथ बातचीत कर रही है। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

विज्ञापन
chatgpt in iphones apple adding generative ai features in ios 18
iPhone - फोटो : Freepik

    विस्तार

    भारत समेत दुनियाभर में तकनीक के क्षेत्र में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई अपना प्रभाव हर सेक्टर पर डाल रहा है। इसी बीच चैटबॉट बनाने वाली कंपनी ओपनएआई एपल आईफोन के साथ मिलकर कुछ बड़ा करने वाली है। जी हां, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस साल आईफोन में कुछ नए एआई जेनरेटिव फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है किदोनों दिग्गज कंपनियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा जारी है कि किस तरह से अगले आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 18 में ओपनएआई फीचर्स को इंटीग्रेट किया जाए। हालांकि, एपल और ओपनएआई दोनों ही कंपनियों की तरफ से इस बारे में अभी तक कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

    विज्ञापन

    दूसरी तरफ, रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि एपल के नए आईफोन में गूगल जेमिनी चैटबॉट दिया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल ने अभी तक ये निर्धारित नहीं किया है कि वह ओपनएआई और गूगल में से किस कंपनी के साथ साझेदारी करेगी। वहीं, एपल किसी तीसरी कंपनी के साथ भी आगे बढ़ सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें