Google Meet: गूगल मीट में आया धांसू फीचर,अब सफर के दौरान मीटिंग से जुड़ने में नहीं आएगी कोई दिक्कत

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 27 Apr 2024 05:09 PM IST
सार

चर्चित वीडियो कांफ्रेंसिंग एप गूगल मीट पर एक कमाल का नया फीचर आया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से किसी भी जगह पर मीटिंग से कनेक्ट हो सकते हैं। जानिए क्या है एप की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Google Meet Introduces Switch Here Feature Know Full Detail
Google Meet - फोटो : Freepik

    विस्तार

    गूगल अपने यूजर्स को समय-समय पर धाकड़ फीचर्स देता रहता है। ऐसे में गूगल मीट में एक नया फीचर आया है, जिससे यूजर्स को काफी सुविधा होगी। गूगल मीट एक मशहूर मीटिंग एप है, ऐसे में जब भी यहां पर कोई नया फीचर आता है तो लोगों को काफी उत्साह रहता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से दो अलग-अलग डिवाइस में कॉल के दौरान स्विच कर सकते हैं। इस फीचर के आने से पहले यूजर्स को पहले एक डिवाइस में कॉल बंद करनी पड़ती थी, उसके बाद दूसरे डिवाइस में कॉल के साथ जुड़ते थे।

    गूगल के मुताबिक, ये फीचर वर्कप्लेस और पर्सनल अकाउंट दोनों के लिए तैयार किया गया है। एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने कहा है कि गूगल मीट पर कॉल के दौरान आप आसानी से दो डिवाइस के बीच ट्रांसफर कर सकते हैं। स्विच हेयर फीचर की मदद से बिना किसी रुकावट के दो अलग-अलग डिवाइस में कॉल स्विच की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर यूजर्स को मीटिंग से जुड़ते वक्त नजर आएगा। इस नए फीचर की सहायता से यूजर्स बिना किसी चिंता के किसी भी तरह की खास मैसेज और जानकारी को हासिल करने से पीछे नहीं रहेंगे।

    विज्ञापन

    गूगल के नए फीचर के तहत यूजर किसी अन्य डिवाइस में मीटिंग का लिंक ओपन कर सकते हैं। यूजर्स को इस दौरान स्विच हेयर का विकल्प मिलेगा। हालांकि, पहले यूजर्स को जुड़ने का विकल्प मिलता था। गूगल मीट का ये बढ़िया फीचर उन लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा, जो यात्रा के दौरान किसी ऑनलाइन मीटिंग से जुड़ते हैं। अक्सर लोग ट्रैवल करते वक्त अपने पीसी से दूर रहते हैं, ऐसे में स्विच हेयर फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। गूगल मीट का नया फीचर गूगल वर्कस्पेस के सदस्यों के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा। साथ ही पर्सनल अकाउंट वाले यूजर्स भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें