अलर्ट: eSIM भी हो सकता है हैक, एक रिपोर्ट ने उड़ाई टेक कंपनियों की नींद
रूस की साइबर सिक्योरिटी फर्म FACCT ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अभी तक 100 से अधिक लोगों के eSIM को हैकर्स ने पोर्ट करने की कोशिश की है। इससे पहले हैकर्स लोगों के सिम कार्ड को पोर्ट करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके टेलीकॉम कंपनियों के डाटाबेस में सेंध लगाते थे।

विस्तार
eSIM यानी इलेक्ट्रॉनिक सिम कार्ड को सुरक्षित माना जाता रहा है। eSIM को लॉन्च भी इसीलिए किया गया था कि उसकी चोरी ना हो और फिजिकल सिम कार्ड की झंझट ना रहे, लेकिन अब हैकर्स eSIM का ही इस्तेमाल करके लोगों के फोन और बैंक अकाउंट में सेंध लगाने लगे हैं। हैकर्स eSIM की एक खामी का फायदा उठाकर लोगों के सिम कार्ड को अपने फोन में पोर्ट कर रहे हैं। यह वाकई हैरान करने वाली रिपोर्ट है लेकिन यह सच भी है।
कुछ दिन पहले रूस की साइबर सिक्योरिटी फर्म FACCT ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अभी तक 100 से अधिक लोगों के eSIM को हैकर्स ने पोर्ट करने की कोशिश की है। इससे पहले हैकर्स लोगों के सिम कार्ड को पोर्ट करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके टेलीकॉम कंपनियों के डाटाबेस में सेंध लगाते थे।
eSIM एक सॉफ्टवेयर आधारित सिम कार्ड होता है जिसे क्यूआर कोड को स्कैन करके फोन में इंस्टॉल किया जाता है। फिलहाल प्रीमियम फोन में ही ई-सिम की सुविधा मिल रही है, लेकिन यह धीरे-धीरे पोपुलर भी हो रहा है। eSIM को पोर्ट करके आपके बैंक अकाउंट, क्रिप्टो वॉलेट आदि को खाली किया जा सकता है और आपके नाम पर किसी के साथ ठगी भी हो सकती है।
- मुद्दे की बात: TikTok में ऐसा क्या है जिससे लोगों को लत लग जाती है, अमेरिका इसे बैन क्यों करना चाहता है?
- सावधान: डेटिंग एप इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो बाद में सिर्फ पछताएंगे
- अलर्ट: स्लो इंटरनेट के लिए रहें तैयार, समुद्र के अंदर फाइबर ऑप्टिक केबल में आई है खराबी
- मुद्दे की बात: सरकार के साथ ऐसा क्या हुआ कि WhatsApp ने भारत छोड़ने की धमकी दे दी?