BSNL का शानदार ऑफर हुआ एक्सटेंड, कॉल करने पर मिलेगा 50 रुपये तक का कैशबैक

सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने शानदार ऑफर '5 pe 6' को 31 जुलाई 2020 तक बढ़ाने का एलान किया है। इस ऑफर के तहत मोबाइल, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन यूजर्स को पांच मिनट से ज्यादा की कॉल करने पर 6 पैसे का कैशबैक मिलेगा। खास बात यह है कि यूजर्स को इस ऑफर से 50 रुपये तक का फायदा हो सकता है।

30 जून को समाप्त होना था ऑफर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल का यह ऑफर 30 जून 2020 को समाप्त होने वाला था, लेकिन कंपनी ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर इसकी अवधि को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कंपनी ने इस ऑफर की समय सीमा को बढ़ाया है। इससे पहले कंपनी इस ऑफर को दिसंबर 2019 में समाप्त करने वाली थी, लेकिन उस दौरान यूजर्स के लिए इस ऑफर को दोबारा उपलब्ध कराया गया था।

'5 pe 6' का ऑफर
यूजर्स को इस ऑफर के तहत पांच मिनट से ज्यादा की कॉल पर 6 पैसे का कैशबैक मिलेगा, हालांकि उन्हें कुछ शार्तों का पालन करना होगा। खास बात यह है कि यूजर्स को इस ऑफर के जरिए 50 रुपये तक फायदा हो सकता है।
- भारत सरकार से कानूनी लड़ाई नहीं चाहता है TikTok, नियमों के मुताबिक काम करने को तैयार
- BSNL ने शानदार प्री-पेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगी 600 दिनों की वैलिडिटी
- शेयरचैट ने लॉन्च किया नया मेड इन इंडिया एप मोज, 50 हजार लोगों ने किया डाउनलोड
- Whatsapp में जल्द आने वाले हैं ये शानदार फीचर, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज