घर बैठे लगवाएं हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन, यह है तरीका
विज्ञापन

अगर आप घर से काम कर रहे हैं और अपने लिए नया हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करना चाहते हैं, लेकिन आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि कनेक्शन खरीदा कैसे जाए। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां कनेक्शन बुक करने के स्टेप्स बताएंगे, जिनके जरिए आप घर बैठे ही अपने लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक कर पाएंगे। आइए इन स्टेप्स पर डालते हैं एक नजर...

ऐसे बुक करें जियो का फाइबर कनेक्शन
- अगर आप जियो फाइबर का कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
- यहां आपको जियो फाइबर ऑप्शन लिखा दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें। अब आपको प्लांस ऑप्शन दिखेगा। इस क्लिक करें।
- प्लांस ऑप्शन चुनने के बाद आपके सामने कंपनी के कई सारे ब्रॉडबैंड प्लान आएंगे, जिसमें आपको अपने हिसाब से किसी एक को चुनना होगा।
- प्लान चुनने के लिए Know More पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी, जिसमें आपको I'm interested लिखा दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी। इसमें न्यू कस्टमर के विकल्प पर क्लिक करें और प्लान चुनने के बाद मोबाइल नंबर और ई-एमआई आईडी एंटर करके जनरेट ओटीपी पर टैप करें। अब आपके पास ओटीपी आएगा।
- ओटीपी एंटर करने के बाद आपके नाम पर कनेक्शन बुक हो जाएगा और 24 घंटे के अंदर कर्मचारी कनेक्शन इंस्टॉल कर देंगे।

ऐसे बुक करें एयरटेल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन
- अगर आप एयरटेल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाएं।
- यहां आपको ब्रॉडबैंड ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करके बाय न्यू कनेक्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको कंपनी का 799 रुपये वाला प्लान, 999 रुपये वाला प्लान और 1,499 रुपये वाला प्लान दिखाई देगा। इन तीनों में से किसी एक चुनें।
- प्लान चुनने के बाद नीचे की तरफ आपको 299 रुपये में अनलिमिटेड डाटा मिलने का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अगर आप अनलिमिटेड डाटा ऑप्शन को चुनना चाहते हैं, तो उसपर क्लिक करें, नहीं तो Continue के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अब अपना नाम, शहर और मोबाइल नंबर एंटर करके सबमिट करें। इसके बाद आपका कनेक्शन बुक हो जाएगा। 24 घंटे के बाद कंपनी के कर्मचारी कनेक्शन इंस्टॉल कर जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- JioMeet app: कैसे करें जियो के इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप का इस्तेमाल?
- खरीदने जा रहे हैं स्मार्टफोन, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा जरा भी नुकसान
- Tiktok बैन होने के बाद हर घंटे 10 हजार डाउनलोड हो रहा Bolo Indya एप
- स्मार्टफोन बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी निजी फोटो और वीडियो लीक