पटरी पर लौट रही जिंदगी, Thomson इसी सप्ताह शुरू करेगा टीवी की मैन्यूफैक्चरिंग

करीब 44 दिनों के लॉकडाउन के बाद अब जिंदगी पटरी पर लौट रही है। धीरे-धीरे ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों में काम शुरू हो रहा है। हाल ही में मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो में कामकाज शुरू हुआ है और अब फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson TV ने कहा है कि वह भी इसी सप्ताह मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने जा रही है।
थॉमसन ने मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने को लेकर कहा है कि कामकाज के दौरान सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का बखूबी पालन किया जाएगा। फैक्ट्री में साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन होगा। बता दें कि थॉमसन ने पिछले सप्ताह ही फ्लिपकार्ट से अपने टीवी की बिक्री शुरुआत की है जिसकी डिलीवरी ग्नीन और ऑरेंज जोन में हो रही है।
कंपनी का दावा है कि कुछ इलाकों में उसकी कस्टमर केयर सेवा भी शुरू की गई है। देश के 8,000 पिन कोड्स में कंपनी की कस्टमर केयर सेवा उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि मैन्युफैक्चरिंग का काम जल्द शुरू होगा। इस दौरान सभी कामगारों को नहीं बुलाया जाएगा। एक समय में कुछ ही लोग काम करेंगे।
कामकाज के दौरान बॉडी टेंपरेचर मापा जाएगा और सैनिटाइजर का उचित इंतजाम रहेगा। काम शुरू होने से पहले कुछ दिनों तक सभी लोगों को सुरक्षा को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी।
मैन्युफैक्चरिंग दोबारा शुरू करने को लेकर SPPL के सीईओ अवनीत मारवाह ने कहा कहा, 'हमने पिछले सप्ताह ग्रीन और ऑरेंज जोन में ऑनलाइन बिक्री में भारी वृद्धि देखी है। इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री खुलने से सरकार को भी काफी राहत मिलेगी, क्योंकि इस क्षेत्र का देश के राजस्व में बड़ा योगदान रहता है।'