Vodafone यूजर्स को लगा झटका, इस प्लान की कीमत हुई महंगी

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने ग्राहकों को झटका देते हुए RedX सीरीज के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है। अब उपभोक्ताओं को इस प्लान के लिए 1,099 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, यूजर्स को इस प्लान में पहले की तरह सेवाएं मिलती रहेंगी। वहीं, दूसरी तरफ रेड एक्स सीरीज के अन्य प्लांस की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।

Vodafone RedX का 1,099 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के यूजर्स को इस प्लान में हाई-स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी यूजर्स को इस प्लान में पहले की तरह नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी।

Vodafone RedX का 2,999 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी इस प्लान में यूजर्स को नेटफ्लिक्स, जी5 और अमेजन प्राइम जैसे प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान के तहत 7 दिनों के लिए iRoam पैक को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अन्य ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्लान में हर साल 4 एयरपोर्ट लाउन्ज का एक्सेस और 14 देशों के लिए आईएसडी लाभ मिलेगा।
- IRCTC Ticket Booking: टिकट की बुकिंग शुरू लेकिन हो रही परेशानी, पढ़िए कब क्या हुआ
- सरकार ने कहा 4 बजे से होगी बुकिंग, IRCTC का एप कह रहा- 17 तक बुकिंग बंद है
- Aarogya Setu App: जानें कितनी तेजी से एप को लोगों ने किया डाउनलोड
- वीडियो कॉन्फ्रेंस करने से पहले ध्यान से चेक करें शर्तें, Trai ने जारी की एडवाइजरी