काम की बात: बड़े काम के हैं ये तीन एआई टूल, जॉब सर्च कर रहे हैं तो जरूर ट्राई करें
एआई टूल से तमाम भाषाओं में कंटेंट भी लिखवाए जा रहे हैं। इसके अलावा रिज्यूमे के लिए भी लोग एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको तीन ऐसे एआई टूल के बारे में बताएंगे जो जॉब सर्च में आपकी काफी मदद करेंगे। आइए जानते हैं...

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल आज सभी तरह के काम में हो रहा है। कॉलेज के स्टूडेंट तो सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके नोट्स जो आसानी से बन जा रहे हैं। एआई टूल आज काफी एडवांस हो चुके हैं। एआई टूल से तमाम भाषाओं में कंटेंट भी लिखवाए जा रहे हैं। इसके अलावा रिज्यूमे के लिए भी लोग एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको तीन ऐसे एआई टूल के बारे में बताएंगे जो जॉब सर्च में आपकी काफी मदद करेंगे। आइए जानते हैं...
यह टूल बड़े ही काम का है। माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट टूल की मदद से आप शानदार और प्रभावी रिज्यूमे बनवा सकते हैं। इसमें यह नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) का सपोर्ट है जो आपके काम, एक्सपीरियंस और स्किल के आधार पर रिज्यूमें तैयार करता है। इसके अलावा आपकी प्रोफाइल के आधार पर यह नौकरी की जानकारी भी देता है।
राइटजॉइन.को एक जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म है जो एआई के जरिए नौकरी खोजने वालों की मदद करता है। यह भी आपके रिज्यूमे को एनालाइज करके जॉब का सुझाव देता है। यह टूल सैलरी पैकेज के बारे में भी जानकारी देता है।
- AI Tool: एपल और ओपनएआई की हुई साझेदारी, आईफोन में मिलेगा चैटजीपीटी का सपोर्ट
- Tech News: गूगल मैप में आ रहा बड़ा अपडेट, EV चार्जिंग स्टेशन की मिलेगी सटीक जानकारी
- Hanooman AI: स्वदेशी एआई चैटबॉट हनुमान हुआ लॉन्च, हिंदी समेत 98 भाषाओं का है सपोर्ट
- Tech Tips: फोन में नहीं चल रहा इंटरनेट तो ये पांच सेटिंग्स चेक करें, काम बन जाएगा, स्पीड भी मिलेगी