Tech Tips: फोन में नहीं चल रहा इंटरनेट तो ये पांच सेटिंग्स चेक करें, काम बन जाएगा, स्पीड भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 May 2024 12:30 PM IST
सार

हर कोई स्लो या नो इंटरनेट की समस्या से परेशान है। यदि आप भी उनमें से एक हैं जो "no internet connection" से परेशान है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच तरीके बताएंगे जिनसे आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

विज्ञापन
No Internet on mobile 5 tips to fix your network speed on Android phone know in hindi
Fix mobile network issue - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आज सभी लोगों के हाथ में स्मार्टफोन है। किसी के पास 4जी फोन है तो किसी के पास 5जी मोबाइल है, लेकिन नेटवर्क की समस्या से सभी लोग जूझ रहे हैं। 5जी के आने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत इंटरनेट को लेकर हो रही है। हर कोई स्लो या नो इंटरनेट की समस्या से परेशान है। यदि आप भी उनमें से एक हैं जो "no internet connection" से परेशान है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच तरीके बताएंगे जिनसे आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

    • Restart Your Phone

    पहला काम यही है कि आप अपने फोन को री-स्टार्ट करें। री-स्टार्ट वाले ऑप्शन की बजाय फोन को स्विच ऑफ करके ऑन करें। कुछ देर के लिए फोन को बंद करके छोड़ दें और फिर ऑन करें। इससे नो कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो सकती है।

    विज्ञापन
    • Update Your Phone and Apps

    यदि नेटवर्क की दिक्कत लगातार हो रही है तो अपने फोन को अपडेट करें और एप्स को भी अपडेट करें। अपडेट के बाद ऑपरेटिंग सिस्टम ऑप्टिमाइज होता है और यदि किसी समस्या के कारण इंटरनेट नहीं चलता है तो यह बग भी अपडेट के बाद ठीक हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें