Hanooman AI: स्वदेशी एआई चैटबॉट हनुमान हुआ लॉन्च, हिंदी समेत 98 भाषाओं का है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 May 2024 01:20 PM IST
सार

हनुमान एआई के साथ 12 भारतीय भाषाओं और 98 वैश्विक भाषाओं का सपोर्ट है। इस टूल का नाम हनुमान रखने के पीछे की कहानी भगवान हनुमान की शक्ति से जुड़ी है। हनुमान एआई को लेकर दावा किया जा रहा है कि अगले एक साल में इसके यूजर्स की संख्या 20 करोड़ होगी।

विज्ञापन
Hanooman India’s largest Groundbreaking GenAI Platform Now Live in 98 Languages!
Hanooman AI - फोटो : play store

    विस्तार

    3AI होल्डिंग लिमिटेड और SML इंडिया ने Hanooman एआई को लॉन्च किया है। हनुमान को लेकर दावा है कि यह देश का सबसे शानदार और किफायती एआईटूल है। हनुमान एआई के साथ 12 भारतीय भाषाओं और 98 वैश्विक भाषाओं का सपोर्ट है। इस टूल का नाम हनुमान रखने के पीछे की कहानी भगवान हनुमान की शक्ति से जुड़ी है। हनुमान एआई को लेकर दावा किया जा रहा है कि अगले एक साल में इसके यूजर्स की संख्या 20 करोड़ होगी।

    हनुमान एआई के लिए HP, NASSCOM और Yotta जैसी टेक कंपनियों के साथ 3एआई ने साझेदारी की है। इसे तैयार करने में तेलंगाना सरकार और 3,000 कॉलेज की मदद ली गई है। हनुमान एआई एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और वेब वर्जन भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसमें 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है जिनमें हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, असमिया, तमिल, तेलुगु, मलयालम और सिंधी शामिल हैं। इसके अलावा हनुमान अंग्रेजी, स्पेनिश, इतालवी, जर्मन, जापानी, कोरियाई और दुनियाभर की 98 अन्य भाषाओं सहित कई वैश्विक भाषाओं का सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें