AI Tool: एपल और ओपनएआई की हुई साझेदारी, आईफोन में मिलेगा चैटजीपीटी का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 May 2024 03:07 PM IST
सार

ओपनएआई और एपल के बीच साझेदारी हुई है, हालांकि दोनों कंपनियों की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस साझेदारी के तहत ios 18 के साथ चैटजीपीटी का सपोर्ट दिया जाएगा, हालांकि इस साझेदारी के तहत आईफोन में कौन-कौन से स्पेशल फीचर मिलेंगे, इस बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
iPhone might soon get ChatGPT support as Apple nears deal with OpenAI for iOS 18 details in hindi
चैटजीपीटी - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple और ओपनएआई के बीच एक साझेदारी होने की खबर है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि एपल ने खुद के एआई प्रोजेक्ट पर काम करना बंद कर दिया है। अब कहा जा रहा है कि एपल ने अपने आईफोन में चैटजीपीटी का सपोर्ट देने के लिए ओपनएआई के साथ साझेदारी की है। आपको याद दिला दें कि ओपनएआई ने ही चैटजीपीटी को तैयार किया है।

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओपनएआई और एपल के बीच साझेदारी हुई है, हालांकि दोनों कंपनियों की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस साझेदारी के तहत ios 18 के साथ चैटजीपीटी का सपोर्ट दिया जाएगा, हालांकि इस साझेदारी के तहत आईफोन में कौन-कौन से स्पेशल फीचर मिलेंगे, इस बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    पिछले साल ही एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा था कि वह निजी तौर पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने उस दौरान यह भी कहा था कि एपल के प्रोडक्ट के साथ एआई का सपोर्ट भविष्य में जरूर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले एक और खबर आई थी जिसमें कहा गया था कि ओपनएआई खुद के सर्च इंजन पर काम कर रहा है, हालांकि अब ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि कंपनी किसी सर्च इंजन पर काम नहीं कर रही है, बल्कि एक ऐसे प्रोडक्ट पर काम कर रही है जिसे दुनिया पसंद करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें