रिपोर्ट: 10 सबसे कमजोर पासवर्ड और पिन, एक सेकेंड में ही हो जाते हैं ब्रेक, तुरंत बंद करें इनका इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 May 2024 11:41 AM IST
सार

दूसरे शब्दों में कहें तो ऐसा करके हम हैकर्स को न्योता देते हैं। इसी कारण हैकर्स के राह आसान हो जाते हैं और हम खुद ही उनके शिकार बन बैठते हैं। अब सबसे आम या यूं कहें तो सबसे कमजोर 10 पासवर्ड और पिन की लिस्ट जारी हुई है।

विज्ञापन
These are 10 common passwords and PINs they get cracked in seconds see the list
password - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    पासवर्ड का इस्तेमाल हम मोबाइल से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक अकाउंट तक के लिए करते हैं। आसानी के लिए हम एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल कई अकाउंट्स के लिए करते हैं और यहीं हम सबसे बड़ी गलती हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो ऐसा करके हम हैकर्स को न्योता देते हैं। इसी कारण हैकर्स के राह आसान हो जाते हैं और हम खुद ही उनके शिकार बन बैठते हैं। अब सबसे आम या यूं कहें तो सबसे कमजोर 10 पासवर्ड और पिन की लिस्ट जारी हुई है जिनका इस्तेमाल हमें नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं...

    साइबर सिक्योरिटी एजेंसी चेक पॉइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें इन कमजोर पासवर्ड और पिन की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2024 की पहली तिमाही में साइबर अटैक के मामलों में साल-दर-साल 33% का इजाफा हुआ।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 10 ऐसे आम (कॉमन) पासवर्ड हैं, जिन्हें महज कुछ सेकेंड में ही तोड़ा जा सकता है। यदि आप भी कॉमन या कमजोर पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं, तो इन्हें तुरंत बदल लीजिए। '1234' या '0000' जैसे कॉमन पिन और पासवर्ड को आसानी से तोड़ा जा सकता है। कई बार लोग पासवर्ड में अपने नाम या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं जो पूरी तरह से गलता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें