Android 15: एंड्रॉयड 15 का बीटा 2 हुआ रिलीज, इन फोन में कर सकेंगे इंस्टॉल
Android 15 के बीटा 2 के साथ यूजर्स को बेहतर ऑप्टिमाइजेशन, अच्छी बैटरी लाइफ और स्मूद एप एक्सपेरियंस मिलेगा। इसके अलावा बेहतर सिक्योरिटी भी मिलेगी। Android 15 Beta 1 को पिछले महीने रिलीज किया गया था और दूसरे वर्जन को रिलीज कर दिया है।

विस्तार
Google ने Android 15 Beta 2 रिलीज करना शुरू कर दिया है। कई मोबाइल और टैब कंपनियां भी इस अपडेट को देने की तैयारी कर रही हैं। Android 15 के बीटा 2 के साथ यूजर्स को बेहतर ऑप्टिमाइजेशन, अच्छी बैटरी लाइफ और स्मूद एप एक्सपेरियंस मिलेगा। इसके अलावा बेहतर सिक्योरिटी भी मिलेगी। Android 15 Beta 1 को पिछले महीने रिलीज किया गया था और दूसरे वर्जन को रिलीज कर दिया है। इसके अलावा तीसरे और चौथे को लेकर खबर है कि इसे जून और जुलाई में रिलीज किया जाएगा।
इन फोन को मिल रहा Android 15 बीटा 2 का अपडेट
गूगल ने कंफर्म किया है कि Android 15 Beta 2 का अपडेट फिलहाल पिक्सल और सैमसंग फोन के अलावा Honor, iQoo, Lenovo, Nothing, OnePlus, Oppo, Realme, Sharp, Tecno, Vivo और Xiaomi जैसे फोन को भी इसका अपडेट मिलेगा।
Android 15 के फीचर्स
- फुल स्क्रीन: नए अपडेट के बाद किसी भी एप को फुल स्क्रीन में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एप आर्काइव: यदि आप किसी एप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं या फिर बहुत ही कम करते हैं तो उसे आप आर्काइव में रख सकते हैं। ऐसे में एप को डिलीट नहीं करना पड़ेगा।
- ब्रेल डिस्प्ले: जो लोग देखने में अक्षम हैं उनके लिए नई ब्रेल डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है।
- सेलुलर नेटवर्क: पहले के मुकाबले नेटवर्क सिक्योरिटी बेहतर मिलेगी। इसके अलावा नेटवर्क के साथ इंक्रिप्शन भी मिलेगा।
- Wi-Fi कनेक्शन: वाई-फाई के साथ भी यूजर्स को पूरा कंट्रोल और प्राइवेसी मिलेगी।
- वॉलेट सेलेक्शन: पेमेंट के लिए यूजर्स को एक डिफॉल्ट वॉलेट एप मिलेगा।
- एक्सक्लूसिव विजेट: पिक्सल फोन यूजर्स को वेदर के लिए एक एक्सक्लूसिव वेदर विजेट मिलेगा।