SearchGPT: OpenAI ने लॉन्च किया सर्च इंजन, गूगल सर्च को मिलेगी सीधी टक्कर
OpenAI ने अपने SearchGPT को लेकर दावा किया है कि यह मौजूदा किसी भी सर्च इंजन से फास्ट होगा और रियल टाइम में यूजर्स के सवालों के जवाब देगा। OpenAI फिलहाल SearchGPT की टेस्टिंग ही कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने 10,000 लोगों का एक ग्रुप बनाया है।

विस्तार
OpenAI ने आखिरकार अपने सर्च इंजन को लॉन्च कर दिया है। ओपनएआई के सर्च इंजन का नाम SearchGPT रखा गया है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट दिया गया है। SearchGPT को फिलहाल वेब पर लॉन्च किया गया है और एप वर्जन को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
OpenAI ने अपने SearchGPT को लेकर दावा किया है कि यह मौजूदा किसी भी सर्च इंजन से फास्ट होगा और रियल टाइम में यूजर्स के सवालों के जवाब देगा। OpenAI फिलहाल SearchGPT की टेस्टिंग ही कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने 10,000 लोगों का एक ग्रुप बनाया है।
कंपनी की ओर से तो इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि SearchGPT को भविष्य में चैटजीपीटी के साथ पेश किया जाएगा। SearchGPT का सीधा मुकाबला गूगल सर्च इंजन के साथ होगा।
OpenAI ने SearchGPT का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें सर्च बॉक्स को देखा जा सकता है। यह सर्च इंजन गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के जेनरेटिव एआई की तरह काम करता है और संक्षिप्त में जानकारी देता है। यह जानकारी के साथ-साथ यूजर्स को लिंक भी देता है।
- Bing Search: माइक्रोसॉफ्ट ने बिंज के लिए जारी किया जेनरेटिव एआई सर्च, Google के इस फीचर से होगा मुकाबला
- Google Doodle: आज से पेरिस ओलंपिक का आगाज, खास मौके पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल
- Olympics 2024: इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैनल, मिलेगा लाइव अपडेट
- Tech News: Google बंद करने जा रहा अपना यह बड़ा प्रोडक्ट, लाखों लोग कर रहे थे इस्तेमाल