Google Doodle: आज से पेरिस ओलंपिक का आगाज, खास मौके पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Jul 2024 09:21 AM IST
सार

गूगल डूडल के मुताबिक पहली बार सिटी ऑफ लाइट समारोह की शुरुआत किसी स्टेडियम में नहीं, बल्कि सीन में हजारों एथलीटों के साथ होगी।

विज्ञापन
Google Doodle today Celebrating the start of 2024 Paris Olympics
Google Doodle Paris Olympics 2024 - फोटो : Google

    विस्तार

    आज यानी 26 जुलाई को गूगल ने एक खास डूडल बनाया है और यह डूडल किसी और के लिए नहीं बल्कि पेरिस ओलंपिक के लिए है। गूगल डूडल पर इसकी जानकारी भी दी गई है। आज के गूगल डूडल पर कर्सर ले जाने पर पेरिस गेम की शुरुआत लिखा हुआ आ रहा है।

    आज के गूगल डूडल में खिलाड़ियों को बत्तख, व्हेल आदि के रूप में दिखाया गया है। डूडल में देखा जा सकता है कि कई सारे कैरेक्टर पानी में तैर रहे हैं। किसी के पास टेनिस बॉल है तो किसी के पास बॉलीबॉल है। गूगल डूडल के मुताबिक पहली बार सिटी ऑफ लाइट समारोह की शुरुआत किसी स्टेडियम में नहीं, बल्कि सीन में हजारों एथलीटों के साथ होगी।

    विज्ञापन

    डूडल में एनिमेटेड पात्रों को सीन में तैरते हुए भी दिखाया गया है। बता दें कि आज से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में दुनियाभर के 200 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं और 329 इवेंट होंगे। ओलंपिक 11 अगस्त को खत्म होगा। इस बार चार नए खेलों को ओलंपिक में शामिल किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    70 भारतीय खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे

    भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 117 खिलाड़ियों का दल पेरिस भेजा है। इसमें से 70 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे। 47 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जो एक या उससे अधिक बार ओलंपिक में भाग ले चुके हैं। पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर से नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना और पीवी सिंधू से पदक की उम्मीद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें