Bing Search: माइक्रोसॉफ्ट ने बिंज के लिए जारी किया जेनरेटिव एआई सर्च, Google के इस फीचर से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट बिंज एआई सर्च संक्षिप्त कंटेंट का सोर्स भी बताएगा कि यह कंटेंट कहां से लिया गया है। फिलहाल इस फीचर को बहुत ही कम जानकारियों के साथ रिलीज किया गया है लेकिन धीरे-धीरे इसे अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन
Microsoft Rolling Out AI-Powered Bing Generative Search, Could Rival Google’s AI Overviews
Bing Generative Search - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Microsoft ने भी अपने सर्च इंजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जोड़ दिया है। इस अपडेट के बाद बिंज के एआई सर्च को Bing generative search कहा जाएगा। यह काफी हद तक गूगल के एआई ओवरव्यू जैसा है। जब आप बिंज सर्च इंजन पर कुछ सर्च करेंगे और यह फीचर ऑन होगा तो आपको एक संक्षिप्त रिपोर्ट मिलेगी।

    माइक्रोसॉफ्ट बिंज एआई सर्च संक्षिप्त कंटेंट का सोर्स भी बताएगा कि यह कंटेंट कहां से लिया गया है। फिलहाल इस फीचर को बहुत ही कम जानकारियों के साथ रिलीज किया गया है लेकिन धीरे-धीरे इसे अपडेट किया जाएगा।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट ने बिंज जेनरेटिव सर्च फीचर के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है। यह कंपनी का एआई चैट आंसर फीचर का ही अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल फरवरी में रिलीज किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बिंज सर्च का यह नया फीचर कंपनी के लार्ज और स्मॉल लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसमें किस एआई मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। बिंज का यह एआई सर्च रिजल्ट देखने में भी काफी हद तक Google AI Overviews जैसा है।

    संक्षिप्त रिपोर्ट एक हेडलाइन के साथ आती है और साथ में डॉक्यूमेंट का इंडेक्स भी होता है। रिपोर्ट में कई बार फोटो, वीडियो और टेबल भी मिलते हैं। रिपोर्ट के साथ सोर्स वेब लिंक भी नजर आ रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें