जियो के बाद फेसबुक ने सारेगामा से की साझेदारी, यूजर्स को होंगे ये फायदे

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Jun 2020 12:42 PM IST
सार
विज्ञापन
saregama sign a global licensing deal with facebook for music
saregama facebook - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    फेसबुक लगातार भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहा है। कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने जियो के साथ साझेदारी की और अब कंपनी ने सारेगामा के साथ साझेदारी का एलान किया है। फेसबुक और सारेगामा के बीच एक वैश्विक समझौता हुआ है, जिसके तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसके संगीत का इस्तेमाल वीडियो और अन्य अनुभवों के लिए किया जा सकेगा।

    कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत उपयोगकर्ताओं को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो, स्टोरीज, स्टीकर और अन्य क्रियेटिव कंटेंट के लिए उसके संगीत का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। बयान में कहा गया कि यूजर अपने फेसबुक प्रोफाइल में भी गाने जोड़ सकते हैं।

    विज्ञापन

    सारेगामा इंडिया के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा ने कहा, ‘‘अब फेसबुक के लाखों उपयोगकर्ता जो स्टोरीज और वीडियो बनाते हैं, उसमें वे हमारे विशाल संग्रह से संगीत जोड़ सकेंगे।’’ सारेगामा के पास 25 से अधिक भाषाओं में फिल्मी गाने, भक्ति संगीत, गजल और इंडिपॉप सहित कई विभिन्न शैलियों के एक लाख से अधिक गाने हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें