खुशखबरी: Samsung ने स्मार्टफोन समेत अन्य प्रोडक्ट पर मिलने वाली वारंटी बढ़ाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 03 Jun 2020 09:46 AM IST
सार
विज्ञापन
samsung india extend warranty on smartphone and other product till 15 june 2020
Samsung India - फोटो : Samsung India

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन समेत अन्य प्रोडक्ट पर मिलने वाली वारंटी को 15 जून तक बढ़ा दिया है। कंपनी के इस कदम से ग्राहकों को लॉकडाउन के बीच वारंटी खत्म होने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भी अप्रैल में अपने लगभग सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी को बढ़ाया था।

    सैमसंग इंडिया ने कहा है कि हमने अपने लगभग सभी प्रोडक्ट की वारंटी को 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे ग्राहकों को बहुत फायदा होगा। कंपनी ने आगे कहा है कि हमने यह फैसला मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखकर लिया है। वहीं, बढ़ी हुई वारंटी का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने 20 मार्च से 31 मई के बीच खरीदारी की है।

    विज्ञापन

    सैमसंग ने हाल ही में एम सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एम01 और एम11 को भारत में लॉन्च किया था। इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है। ग्राहक इन स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक साइट, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने दोनों डिवाइस में एचडी डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी, शानदार कैमरे और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें