डोनाल्ड ट्रंप का फैक्ट चेक नहीं करने पर फेसबुक के कर्मचारियों ने कहा- हम शर्मिंदा हैं

प्रदीप पाण्डेय
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Jun 2020 08:42 PM IST
सार
विज्ञापन
facebook employees not Agree with Mark zuckerberg over trump tweet, says we are ashamed
Mark Zuckerberg, Donald Trump - फोटो : social media

    विस्तार

    फेसबुक के कर्मचारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप के विवादास्पाद पोस्ट को नहीं हटाने को लेकर कंपनी के फैसले की कड़ी आलोचना की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ये पोस्ट पिछले हफ्ते किया था। पुलिस कस्टडी में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर मिनेपोलिस में हो रहे प्रदर्शनों पर ट्रंप ने अपने एक ट्वीट को फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट पर वॉर्निंग जारी की है। ट्विटर का कहना है कि ये हिंसा का महिमामंडन करता है जबकि फेसबुक की राय ये पोस्ट कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन नहीं करता है, लेकिन फेसबुक के कुछ कर्मचारियों ने कहा है कि वे इस पर 'शर्मिंदा' हैं।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वे हिंसा पर काबू पाने के लिए "नेशनल गार्ड की तैनाती करेंगे" और ये भी चेतावनी दी थी कि "जब लूट शुरू होगी तो शूटिंग भी शुरू होगी।" फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के ये कहने के बाद कि ट्रंप के पोस्ट से हिंसा भड़काने को लेकर कंपनी की नीति का उल्लंघन नहीं हुआ है, इस पोस्ट को यूं ही छोड़ दिया गया। फेसबुक के दफ्तर में मंगलवार को कर्मचारियों ने "वर्चुअल बहिष्कार" भी किया, कुछ स्टाफ ने ये मैसेज छोड़ा कि वे विरोध कर रहे हैं और इसलिए काम बंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    मार्क जुकरबर्ग ने लिखा, "हमें ये लक्ष्मण रेखा कहां खींचनी चाहिए, इस पर लोग सहमत या असहमत हो सकते हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे हमारी फिलासफी समझेंगे कि इस मुद्दे को खुली बहस के लिए छोड़ना ही बेहतर है, खासकर तब जब कि बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ हो।" "राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बारे में जिस तरह से अपनी बात कही, मैं इस बात से पूरी तरह से असहमत हूं लेकिन मैं ये मानता हूं कि लोगों की नजर में ये बात रहनी चाहिए क्योंकि आखिरकार सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी तभी तय की जा सकती है जबकि उनकी कही बातों पर सार्वजनिक तौर पर बहस हो।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें