Amazfit Bip S स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे 10 स्पोर्ट्स मोड

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 03 Jun 2020 10:46 AM IST
सार

अमेजफिट बिप एस स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्चकीमत है 4,999 रुपयेस्मार्टवॉच में मिलेंगे 10 स्पोर्ट्स मोड

Amazfit Bip S smartwatch launched in india know price and specifications
Amazfit Bip S - फोटो : Amazfit

    विस्तार

    चीनी टेक कंपनी Huami ने लेटेस्ट अमेजफिट बिप एस (Amazfit Bip S) स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में जीपीएस, म्यूजिक कंट्रोल के साथ 10 स्पोर्ट्स मोड मिले हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में 200 एमएएच की बैटरी दी है, जो यूजर्स को 40 दिन का बैटरी बैकअप देती है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले अमेजफिट बिप एस स्मार्टवॉच को CES 2020 इवेंट में पेश किया था।

    Amazfit Bip S की कीमत

    कंपनी ने लेटेस्ट अमेजफिट बिप एस स्मार्टवॉच की कीमत 4,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक साइट, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा के साथ-साथ क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टवॉच की सेल की तारीख का एलान नहीं किया है।

    Amazfit Bip S की स्पेसिफिकेशन

    अमेजफिट बिप एस स्मार्टवॉच में 1.28 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 176x176 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में बायो ट्रैकर, पीपीजी ऑप्टिकल सेंसर, थ्री-एक्स एक्सीलेरेशन और थ्री-एक्स Geomagnetic सेंसर मिला है।

    इसे भी पढ़ें: सैमसंग Galaxy M11 और Galaxy M01 भारत में हुए लॉन्च, दोनों डिवाइस में मिलेंगे शानदार फीचर्स

    मिलेंगे 10 स्पोर्ट्स मोड

    कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में 10 स्पोर्ट्स मोड दिए हैं, जिनमें ट्रेडमिल, आउटडोर रनिंग, वॉकिंग, इंडोर साइक्लिंग, आउटडोर साइकलिंग, योगा और फ्रीस्टाइल जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। इसके अलावा अमेजफिट बिप एस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे सेंसर्स भी दिए गए हैं।

    मिलेगी दमदार बैटरी

    कंपनी ने अमेजफिट बिप एस स्मार्टवॉच में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, ग्लोनेस और बीएलई जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में 200 एमएएच की बैटरी मिली है। कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टवॉच की बैटरी यूजर्स को सिंगल चार्ज में 40 दिन का बैटरी बैकअप प्रदान करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें