जियो के बाद फेसबुक ने सारेगामा से की साझेदारी, यूजर्स को होंगे ये फायदे

विस्तार
फेसबुक लगातार भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहा है। कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने जियो के साथ साझेदारी की और अब कंपनी ने सारेगामा के साथ साझेदारी का एलान किया है। फेसबुक और सारेगामा के बीच एक वैश्विक समझौता हुआ है, जिसके तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसके संगीत का इस्तेमाल वीडियो और अन्य अनुभवों के लिए किया जा सकेगा।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत उपयोगकर्ताओं को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो, स्टोरीज, स्टीकर और अन्य क्रियेटिव कंटेंट के लिए उसके संगीत का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। बयान में कहा गया कि यूजर अपने फेसबुक प्रोफाइल में भी गाने जोड़ सकते हैं।
सारेगामा इंडिया के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा ने कहा, ‘‘अब फेसबुक के लाखों उपयोगकर्ता जो स्टोरीज और वीडियो बनाते हैं, उसमें वे हमारे विशाल संग्रह से संगीत जोड़ सकेंगे।’’ सारेगामा के पास 25 से अधिक भाषाओं में फिल्मी गाने, भक्ति संगीत, गजल और इंडिपॉप सहित कई विभिन्न शैलियों के एक लाख से अधिक गाने हैं।
- Remove China Apps प्ले-स्टोर से हुआ गायब, क्या चीन के विरोध पर गूगल ने लिया फैसला?
- Amazfit Bip S स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे 10 स्पोर्ट्स मोड
- खुशखबरी: Samsung ने स्मार्टफोन समेत अन्य प्रोडक्ट पर मिलने वाली वारंटी बढ़ाई
- डोनाल्ड ट्रंप का फैक्ट चेक नहीं करने पर फेसबुक के कर्मचारियों ने कहा- हम शर्मिंदा हैं