इस महीने लॉन्च हो सकता है रेडमी 4 और 4 प्राइम

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 06 May 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
xiaomi may launch redmi 4 and redmi 4 prime this month

    चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी हर महीने अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया लॉन्च करती है। शाओमी इंडिया ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि कौन सा स्मार्टफोन होगा।

    अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी भारत में रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम को लॉन्च कर सकती है। दरअसल शाओमी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। कंपनी ने अपने ट्वीट में किसी स्मार्टफोन या लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया, बल्कि ट्वीट में एक तस्वीर साझा की जिसमें पावन इन योर हैंड्स लिखा हुआ है।

    विज्ञापन

    शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि इस महीने कंपनी बड़ी घोषणा करेगी। इस बात से साफ है कि कंपनी इस महीने के अंत तक किसी नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है। साथ ही कंपनी भारत में अपना पहला एमआई होम स्टोर भी लॉन्च करने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि रेडमी 4 को पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया। चाइना में इस स्मार्टफोन की कीमत 699 युआन लगभग 6,900 रुपये है। जबकि इस स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुए रेडमी 4 प्राइम की कीमत 899 युआन लगभग 8,900 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें