अब फेसबुक पर ले सकेंगे टीवी कार्यक्रमों का मजा, जल्द होगा लॉन्च

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 06 May 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
facebook will soon launch premium tv

    फेसबुक आए दिन अपने यूजर्स के लिए कोई न कोई नया प्रयोग करता रहता है। अब खबरें हैं कि फेसबुक जल्द ही टीवी शो पेश करने वाला है। फेसबुक जून के मध्य तक लगभग दो दर्जन टीवी शो लॉन्च करने वाला है। बिजनेश इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी दो तरह के प्रोग्राम पर काम कर रही है।

    इन कार्यक्रमों में से कुछ को नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम के आधार पर बड़े बजट के प्रोग्राम होंगे। दूसरा 5 से 10 मिनट के छोटे प्रोग्राम होंगे। इन कार्यक्रमों को फेसबुक के वीडियो टैब में देखा जा सकेगा। बता दें कि फेसबुक जल्द ही नया वीडियो टैब अपने ऐप में लाने वाला है। फेसबुक ने हाल में ही वीआर डेटिंग शो लॉन्च किया है।

    विज्ञापन

    इस शो के जरीए लोग मिलने से पहले एक दूसरे से वीआर की मदद से वर्चुअल मुलाकात कर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक युवाओं को ध्यान में रखकर इन कार्यक्रमों को बनाएगा। इस क्षेत्र में फेसबुक का शीर्ष प्रतिद्वंदी स्नैपचैट है। स्नैपचैट पहले से ही ऐसे शो के जरीए युवाओं को लुभाने में लगा हुआ है। फेसबुक के इस फीचर को प्रीमियम टीवी का नाम दिया गया है। प्रीमियम टीवी से फेसबुक ज्यादा से ज्यादा कॉमर्शियल ऐड को जोड़ना चाहता है, जिससे कंपनी को ज्यादा रेवेन्यू मिल सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें