Reliance Jio ने जुलाई में जोड़े 85 लाख से ज्यादा ग्राहक, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया को पछाड़ा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 18 Sep 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Add More Than 85 Lakh Customers In July Beat Airtel Vodafone And Idea
reliance jio jobs

    भारत की दिग्गज दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Relaince Jio) ने जुलाई में 85 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को जोड़ने के साथ ही मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि इस महीने में एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया दोनों ही कंपनियों को कुल 60 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ है।

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने इन आंकड़ों को जारी किया है। ट्राई के मुताबिक, जियो के अलावा बीएसएनएल ही इकलौती कंपनी है, जिसने जुलाई में नए ग्राहक जोड़े हैं। इससे पहले सरकारी दूरसंचार कंपनी ने जुलाई में 2,90,639 नए ग्राहक जोड़े थे। वहीं, जुलाई में एयरटेल के 25 लाख ग्राहक और वोडा-आईडिया के 33 लाख मिलियन ग्राहक घटे हैं।

    विज्ञापन

    मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जुलाई 2019 में कुल 59 लाख आवेदन मिले थे। आपको बता दें कि देश में वायरलेस ग्राहकों (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) की संख्या जुलाई में 116.83 करोड़ तक पहुंच गई है। वहीं ये संख्या जून में 116.54 करोड़ थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्राई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, जियो के पास अब तक 33.97 करोड़ ग्राहक हैं। वहीं, कम कीमत के रिचार्ज पैक को फिर से चालू करने का फायदा भी एयरटेल और वोडा-आइडिया का मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। जुलाई में एयरटेल और वोडा-आईडिया को अधिक ग्राहकों का नुकसान हुआ है।

    बता दें कि ब्रॉडबैंड मार्किट शेयर में भी रिलायंस जियो अन्य कंपनियों से बहुत आगे है। 56.25 प्रतिशत मार्किट शेयर के साथ जियो टॉप पर है तो भारती एयरटेल के पास 20.52 प्रतिशत और वोडा-आइडिया के पास 18.36 प्रतिशत मार्किट शेयर है। ब्रॉडबैंड में वायरलेस और वायर सर्विस दोनों को शामिल किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें