Facebook स्मार्ट ग्लासेस को जल्द करेगा लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 18 Sep 2019 12:00 PM IST
Facebook Soon Launch Smart Glasses Know Speciality
facebook

    दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) लंबे समय से स्मार्ट ग्लासेस (Smart Glasses) पर काम कर रही है। इस खास तरह के ग्लासेस के निर्माण के लिए कंपनी ने रे बैन (Ray Ban) की स्वामित्व वाली कंपनी Luxottica के साथ साझेदारी की है। सूत्रों की मानें तो फेसबुक इन खास प्रकार के ग्लासेस को ग्राहकों के लिए 2023 से लेकर 2025 तक लॉन्च करेगा।

    वहीं, फेसबुक ने इन स्मार्ट ग्लासेस को Orion का कोड नेम दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स स्मार्टफोन पर होने वाले सारे काम को इन ग्लासेस पर कर सकेंगे। उपभोक्ता इन ग्लासेस के माध्यम से बात कर सकेंगे। वहीं, कंपनी इन ग्लासेस में छोटा डिस्प्ले देगी, जिसमें यूजर्स को मैसेज जैसी जानकारियां मिलेगी।

    ये भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के 8 फीचर्स जो इसे बनाते हैं प्रीमियम स्मार्टफोन

    अन्य रिपोर्ट्स अनुसार, इन ग्लासेस के अलावा फेसबुक ने आर्टिफिशियल वॉयस असिस्टेंट सिस्टम पर भी काम किया है। इस एआई सिस्टम को स्मार्ट ग्लासेस में दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी एक रिंग डिवाइस पर बना रही है जिसमें यूजर्स अपनी जानकारी मोशन सेंसर के जरिए भर सकेंगे। फेसबुक ने इस गैजेट को Agios का कोड नेम दिया है।

    इस समय स्मार्ट ग्लासेस पर फेसबुक के 100 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं फेसबुक ने लोगों को ध्यान में रखकर इन ग्लासेस के साइज में बदलाव किया है। लेकिन कंपनी ने अब तक साफ नहीं किया है कि इन स्मार्ट ग्लासेस को कब तक लॉन्च किया जाएगा। फेसबुक के अलावा माइक्रो सॉफ्ट और स्नैप चैट जैसी टेक कंपनियां पेश कर चुकी हैं। 2020 तक एपल भी स्मार्ट ग्लासेस पेश कर सकता है। बता दें कि Luxottica ने 2014 में गूगल के साथ पार्टनरशिप की थी, जिसके तहत गूगल ग्लास डिवाइस को बनाया गया था। अब कंपनी रे बैन के साथ जुड़ी है।

    और पढ़ें...