Facebook ने दो साल में हटाए 2.60 करोड़ हिंसक पोस्ट, ज्यादातर IS और अलकायदा से थे जुड़े

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 18 Sep 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Facebook Removed 2.60 Crore Islamic State al Qaida Post On It Plateform
फेसबुक - फोटो : pexels.com

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने सख्ती दिखाते हुए दो सालों में अपने प्लेटफॉर्म से 2.60 करोड़ आतंकी संगठनों के पोस्ट को हटा दिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा आईएसआईएस और अलकायदा के पोस्ट थे। फेसबुक ने बड़े लेवल पर अपने प्लेटफॉर्म पर इन संगठनों के ग्रुप्स को खोजा है। कंपनी ने अब तक 200 से अधिक हिंसक पोस्ट हटाए हैं। इसके अलावा आतंकी ग्रुप्स के अकाउंट्स पर भी बैन लगाया है।

    फेसबुक ने कहा है कि हमनें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव विशेषज्ञता की सहायता से आतंकी पोस्ट्स को डिलीट किया है। वहीं, कंपनी ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले के बाद ही कुछ पोस्ट को हटाया था। फेसबुक ने आगे कहा है कि इन आतंकी संगठनों ने हमारे प्लेटफॉर्म के माध्यम से कट्टरता फैलाने की कोशिश की थी। इसके अलावा फेसबुक ने नंवबर में हिंसक पोस्ट पर रोक लगाने के लिए नए नियम भी लागू किए थे।

    विज्ञापन

    फेसबुक दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर के साथ मिलकर 9 प्वाइंट इंडस्ट्री प्लान की तैयारी कर रही है। कंपनी इस प्लान के जरिए आतंक से जुड़े कंटेंट को कैसे इस प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जाता है, इसकी जानकारी हासिल करेगी। वहीं, फेसबुक ने कहा है कि हमें अपनी नीतियों में लगातार बदलाव करने होंगे, जिससे हिंसक पोस्ट्स को रोका जा सके। साथ ही हमें बुराई फैलाने वाली पोस्ट्स के खिलाफ कड़े कदम उठाने होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले के एक वीडियो ने फेसबुक के सुरक्षा सिस्टम को संकेत नहीं दिया था, क्योंकि इससे पहले यूजर्स ने इस प्लेटफॉर्म पर हिंसक कंटेंट को नहीं देखा था। वहीं, फेसबुक का मशीन लर्निंग सिस्टम भी इसे नहीं रोक सका था। इस तरह के कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए फेसबुक अमेरिका और ब्रिटेन के साथ काम कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें