Reddit: रेडिट का AI ऑन्सर चैटबॉट भारत में लॉन्च, एक साल से चल रही थी टेस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Apr 2025 03:22 PM IST
सार

यह फीचर अब Reddit की वेबसाइट, मोबाइल ब्राउजर और iOS तथा एंड्रॉयड एप्स पर उपलब्ध है। Reddit ने इस चैटबॉट की टेस्टिंग सबसे पहले दिसंबर 2024 में अमेरिका में चुनिंदा यूजर्स के साथ शुरू की थी। चार महीने बाद अब भारत समेत अन्य देशों के यूजर्स को भी इसका लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
Reddit's AI Answer Chatbot launched in India, testing was going on for a year
Reddit's AI-Powered Answers Chatbot - फोटो : Reddit's

    विस्तार

    Reddit ने अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट Reddit Answers को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इस चैटबॉट के जरिए यूजर अब Reddit पोस्ट्स से जुड़ी जानकारी को बातचीत के अंदाज में प्राप्त कर सकते हैं। यह फीचर अब Reddit की वेबसाइट, मोबाइल ब्राउजर और iOS तथा एंड्रॉयड एप्स पर उपलब्ध है। Reddit ने इस चैटबॉट की टेस्टिंग सबसे पहले दिसंबर 2024 में अमेरिका में चुनिंदा यूजर्स के साथ शुरू की थी। चार महीने बाद अब भारत समेत अन्य देशों के यूजर्स को भी इसका लाभ मिल रहा है।

    Reddit Answers एक AI-बेस्ड चैटबॉट है जो Reddit पर मौजूद लाखों पोस्ट और कमेंट्स को स्कैन कर उपयोगकर्ता के सवालों का जवाब देता है। यह जवाब बातचीत के अंदाज में होता है और साथ ही यूजर्स को उन सबरेडिट्स और पोस्ट्स के लिंक भी मिलते हैं जहां से जानकारी ली गई है।

    विज्ञापन

    यूजर्स एक हफ्ते में 20 सवाल पूछ सकते हैं (अगर लॉग्ड-इन हैं)। लॉग-आउट यूज़र्स केवल 10 सवाल/सप्ताह पूछ सकते हैं। Premium सब्सक्राइबर 100 सवाल/दिन तक पूछ सकते हैं। पूरी स्क्रीन इंटरफेस के साथ आता है, जिसमें नीचे की ओर एक टेक्स्ट फील्ड और सेंड बटन होता है। फीचर फिलहाल केवल अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें