WhatsApp: व्हाट्सएप में आया नया प्राइवेसी फीचर, अब होगी चैट की 'एडवांस सिक्योरिटी'

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Apr 2025 05:15 PM IST
सार

Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने बुधवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप दोनों तरह की चैट्स में लागू होगा और यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा देगा। जब यह फीचर ऑन किया जाता है। कोई भी चैट एक्सपोर्ट नहीं कर सकता। चैट में भेजी गई मीडिया फाइल्स ऑटोमैटिकली डाउनलोड नहीं होंगी।

विज्ञापन
New privacy feature introduced in WhatsApp now chat will have advanced security
WhatsApp Advanced Chat Privacy - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने यूजर्स के चैट की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिसे एडवांस चैट प्राइवेसी नाम दिया गया है। WhatsApp का यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और इसका उद्देश्य चैट को व्हाट्सएप से बाहर शेयर करने की कोशिशों को रोकना है।

    Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने बुधवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप दोनों तरह की चैट्स में लागू होगा और यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा देगा। जब यह फीचर ऑन किया जाता है। कोई भी चैट एक्सपोर्ट नहीं कर सकता। चैट में भेजी गई मीडिया फाइल्स ऑटोमैटिकली डाउनलोड नहीं होंगी। चैट के मैसेजेज को AI फीचर्स (जैसे Meta AI) में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसका मकसद है कि बातचीत की प्राइवेसी बनी रहे और चैट का कंटेंट चैट के बाहर शेयर न किया जा सके।

    विज्ञापन

    WhatsApp का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर उन ग्रुप्स के लिए उपयोगी है जिनमें सभी मेंबर्स एक-दूसरे को ठीक से नहीं जानते, लेकिन बातचीत संवेदनशील हो सकती है। यह फीचर सुनिश्चित करता है कि चैट की जानकारी बाहर न जाए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें