Apple Store: नोएडा और पुणे में भी खुलेंगे एपल के स्टोर, लोकेशन पर लगी मुहर
रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा का नया स्टोर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दूसरा एपल स्टोर होगा। वहीं, प्रस्तावित मुंबई स्टोर इस शहर का दूसरा एपल स्टोर बन सकता है। इसके अलावा कंपनी बेंगलुरु और मुंबई में दो और स्थानों की तलाश में है, जिससे भारत में कुल एपल स्टोर्स की संख्या बढ़कर छह हो सकती है

विस्तार
एपल (Apple) भारत में अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने भारत में अपने तीसरे और चौथे ऑफिशियल स्टोर्स के लिए लोकेशन फाइनल कर ली है। नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (DLF Mall of India) में तीसरा स्टोर और पुणे के कोपा मॉल (Kopa Mall) में चौथा एपल स्टोर खोला जाएगा।
फिलहाल भारत में दो आधिकारिक एपल स्टोर्स मौजूद हैं। एक दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल (Select Citywalk Mall) में और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में। दोनों स्टोर्स ने पहले साल में कुल 800 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया था, जिसमें से छोटे आकार के बावजूद एपल साकेत ने 60% का योगदान दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा का नया स्टोर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दूसरा एपल स्टोर होगा। वहीं, प्रस्तावित मुंबई स्टोर इस शहर का दूसरा एपल स्टोर बन सकता है। इसके अलावा कंपनी बेंगलुरु और मुंबई में दो और स्थानों की तलाश में है, जिससे भारत में कुल एपल स्टोर्स की संख्या बढ़कर छह हो सकती है।
- WhatsApp: व्हाट्सएप में आया नया प्राइवेसी फीचर, अब होगी चैट की 'एडवांस सिक्योरिटी'
- Pahalgam Attack: गूगल मैप नहीं, इस एप का इस्तेमाल करते हैं आतंकी, क्या पहलगाम में भी...
- सर्वे: भारत में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की है भारी मांग, लेकिन यूजर्स के पास नहीं हैं विकल्प
- स्मार्टफोन में आज ही ऑन कर लें ‘भूकंप अलर्ट’