Google Chrome: बिकता है क्रोम ब्राउजर तो इतनी होगी वैल्यू, प्रतिद्वंद्वियों ने लगाई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Apr 2025 12:12 PM IST
सार

DuckDuckGo के CEO के अनुसार, Chrome की कीमत 50 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकती है, जबकि ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के विश्लेषक मंदीप सिंह ने पिछले साल नवंबर में इसकी कीमत करीब 20 अरब डॉलर (लगभग 1,70,743 करोड़ रुपये) आंकी थी।

विज्ञापन
Google Chrome browser is being sold at this much value competitors have quoted a price
Google Chrome - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजन DuckDuckGo के CEO गेब्रियल वेनबर्ग ने। यह बयान उन्होंने अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा गूगल के खिलाफ चलाए जा रहे एंटीट्रस्ट ट्रायल के दौरान दिया। वेनबर्ग ने कहा कि यह एक “अनुमानित गणना” है, जो Chrome के यूजर बेस के आधार पर की गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि इतनी बड़ी कीमत DuckDuckGo के बजट से बाहर है।

    यह सुनवाई गूगल की इंटरनेट सर्च में कथित एकाधिकार को लेकर चल रही है। पिछले साल न्यायाधीश अमित मेहता ने फैसला दिया था कि गूगल ने इंटरनेट सर्च के क्षेत्र में अवैध रूप से एकाधिकार स्थापित किया है। अब न्याय विभाग और कुछ अमेरिकी राज्य यह मांग कर रहे हैं कि गूगल को अपना लोकप्रिय Chrome ब्राउजर बेचना चाहिए, ताकि बाजार में प्रतिस्पर्धा बहाल हो सके।

    विज्ञापन

    DuckDuckGo के CEO के अनुसार, Chrome की कीमत 50 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकती है, जबकि ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के विश्लेषक मंदीप सिंह ने पिछले साल नवंबर में इसकी कीमत करीब 20 अरब डॉलर (लगभग 1,70,743 करोड़ रुपये) आंकी थी। इतनी ऊंची कीमत के चलते संभव है कि कई संभावित खरीदार पीछे हट जाएं, खासकर अगर कोर्ट Chrome को अलग करने का आदेश दे दे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें