सावधान: ऑनलाइन स्कैम से बचना है तो आरबीआई की इन बातों को नोट कर लें, फायदे में रहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 May 2024 03:52 PM IST
सार

स्कैम से बचाने के लिए डिजिटल इंडिया, सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी साइबर दोस्त और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंक लोगों को समय-समय पर टिप्स देते रहते हैं। हाल ही में आरबीआई और डिजिटल इंडिया ने ऑनलाइन साइबर स्कैम से बचने के कुछ टिप्स दिए हैं जिन्हें जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
RBI alerts against cyber frauds says dont do these things
RBI ALERT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सुपरफास्ट इंटरनेट के इस दौर में साइबर स्कैम से बचना बहुत ही मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। कुछ सावधानी बरतकर आप इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं। लोगों को इस तरह के स्कैम से बचाने के लिए डिजिटल इंडिया, सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी साइबर दोस्त और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंक लोगों को समय-समय पर टिप्स देते रहते हैं। हाल ही में आरबीआई और डिजिटल इंडिया ने ऑनलाइन साइबर स्कैम से बचने के कुछ टिप्स दिए हैं जिन्हें जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं...

    डिजिटल इंडिया के एक्स के हैंडल से RBI के हवाले से कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें ऑनलाइन हो रहे स्कैम और उससे बचने के बारे में बताया गया है। वीडियो के मुताबिक किसी भी अनजान लिंक पर आपको क्लिक नहीं करना चाहिए। आरबीआई की ओर से कहा गया है कि जानकार बनिए, सतर्क रहिए।

    विज्ञापन

    RBI के मुताबिक साइबर ठग किसी भी तरीके से आपको फंसाने का प्रयास कर सकते हैं। वे आपको लुभावने मैसेज कर सकते हैं, पार्ट टाइम जॉब ऑफर दे सकते हैं, इसके अलावा कम समय में अधिक पैसे कमाने का झांसा भी दे सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें