PUBG Mobile में आया नया अपेडट, शामिल हुए ये नए फीचर

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 12 Jun 2019 07:51 PM IST
pubg mobile rollout latest 0.13.0 update for indian players with new features
PUBG MOBILE UPDATE - फोटो : Twitter

    युवाओं और बच्चों में बेहद लोकप्रिय गेम PUBG मोबाइल ने खासतौर पर भारत के यूजर्स के लिए नया अपडेट निकाला है। यह 0.13.0 अपडेट भारतीय यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। नए अपडेट में कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं, जिनमें Team Deathmatch मोड से EvoGround, MVP शोकेस सिस्टम समेत कई अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं।

    PUBG मोबाइल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुलासा किया है कि सर्वर मेंटेनेंस के चलते आज से नए अपेडट भेजने शुरू किए जाएंगे। नए अपडेट में खास फीचर Team Deathmatch मोड से EvoGround होगा। नए मोड में यूजर FPP और TPP मोड में यूजर्स एक-दूसरे के खिलाफ 4vs4 मैच खेल सकेंगे। इसके अलावा यूजर नए रूम्स और रूम्स कार्ड्स बना सकेंगे।

    वहीं मैच के आखिर में MVP शोकेस सिस्टम को जोड़ा गया है। इसके जरिए यूजर्स को डिफाल्ट एमवीपी पोज मिलेगा। वहीं Vikendi map में खिलाड़ी बर्फ पर फुटप्रिंट्स, ट्रैल्स और ट्रैक्स देख सकेंगे। वहीं अपडेट में सेटिंग्स में क्लाइंबिंग के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है। इसके अलावा गिफ्ट और रैंकिंग रिवार्ड्स के तौर पर गॉडजिला थीम मिलेगी। अपडेट में नया Charisma Ranking system भी दिया गया है।

    और पढ़ें...