PUBG Lite जल्द ही होगा भारत में लॉन्च, कम रैम वाले पीसी के लिए तोहफा

यदि आपको भी इस बात का मलाल है कि आपके कंप्यूटर में कम रैम और स्टोरेज की वजह से आप पबजी गेम नहीं खेल पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही पबजी लाइट (PUBG Lite) लॉन्च कर रही है। यह ठीक उसी तरह कम रैम वाली डिवाइस के लिए होगा जिस तरह फेसबुक लाइट और यूट्यूब लाइट हैं।
पबजी लाइट की बीटा टेस्टिंग इस साल की जनवरी से ही हो रही थी, लेकिन अब कंपनी जल्द ही इसे सभी के लिए भारत में लॉन्च करने वाली है। इसकी जानकारी पबजी लाइट के फेसबुक पेज से मिली है, हालांकि तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पबजी लाइट को भारत समेत कुल 15 देशों में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इसके लिए कितनी रैम की जरूरत होगी।
पबजी लाइट के लिए कंप्यूटर की न्यूनतम कंफीग्रेशन
सपोर्ट- विंडोज 7, 8 या 10 (64bit)
प्रोसेसर- Intel Core i3, 2.4GHz
रैम- 4GB
ग्राफिक्स- Intel HD Graphics 4000
स्टोरेज- 4GB
पबजी लाइट के लिए उपयुक्त कंप्यूटर
विंडोज 7, 8, या 10 (64bit)
प्रोसेसर- Intel Core i5 2.8GHz
रैम- 8GB
ग्राफिक्स- AMD Radeon HD7870 या Nvidia GeForce GTX 660
स्टोरेज- 4GB