Vodafone Idea बंद कर रही है ये पोस्टपेड प्लान, नए प्लान में मिलेगा 40 जीबी डाटा

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 12 Jun 2019 06:55 PM IST
vodafone idea upgrading low value postpaid plans, now base plan started from rs 399 Nirvana
Vodafone Idea

    वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं कि वह कम कीमत वाले पोस्टपेड प्लांस बंद कर रही है। वहीं अब वोडाफोन आइडिया के इस फैसले के बाद सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये का हो जाएगा।

    ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए सूचित किया है उनके कम कीमत वाले पोस्टपेड प्लांस को 399 रुपये वाले प्लान में अपग्रेड किया जा रहा है। हाल ही में एयरटेल ने भी अपने पोस्टपेड प्लांस में बदलाव करते हुए शुरुआती प्लान 499 रुपये का कर दिया है।

    वोडाफोन ने ग्राहकों को भेजे संदेश में कहा कि उनके पुराने प्लान 10 जुलाई के बाद काम नहीं करेंगे। वहीं बेस 399 रुपये वाले निर्वाणा प्लान में 40 जीबी का मंथली डाटा मिलेगा, साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में 200 जीबी तक का डाटा अगले महीने कैरी फार्वड किया जा सकेगा।

    वहीं इस प्लान में यूजर अमेजन प्राइम, प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक के अलावा माय आइडिया एप पर आइडिया मूवीज एंड टीवी, फ्री मैगजीन देख और पढ़ सकेंगे। इससे पहले वोडाफोन के पोस्टपेड प्लान 199, 299 और 349 रुपये से शुरू होते थे।

    वहीं अब एयरटेल के पोस्टपेड प्लान 499, 749, 999 और 1599 रुपये के होंगे। एयरटेल के शुरूआती 499 वाले प्लान में 75 जीबी की 4जी/3जी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा 3 महीने तक फ्री नेटफिलिक्स, एक साल का अमेजन प्राइम सबस्क्रिप्शन, ZEE5 मैंबरशिप, एयरटेल टीवी और हैंडसेट प्रोटेक्शन जैसे फीचर मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें