PUBG खेलते-खेलते फंदे से लटक गया 17 साल का पीयूष, कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 10 Jun 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
PUBG MOBILE: Boy hangs himself during playing PUBG GAME in Bihar Bhagalpur
PUBG MOBILE (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

    अभी हाल ही में एक रिपोर्ट आई है कि पबजी मोबाइल दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला ऐप बन गया है। एक बिजनेस की नजर से तो यह एक अच्छी खबर है लेकिन पबजी का दूसरा पहलू यह भी है इसके कारण लोगों की आदत खराब हो रही है और इसके पागलपन में लोग अपनी जान भी दे रहे हैं। नई खबर बिहार के भागलपुर जिले से है जहां एक 17 साल के लड़के ने पबजी खेलते-खेलते आत्महत्या कर ली है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

    playing pubg
    playing pubg - फोटो : Social Media

    यह घटना बिहार के भागलपुर के दाउदबाट की है। रिपोर्ट के मुताबिक पीयूष नाम का एक लड़का शाम से ही अपने फोन पर पबजी खेल रहा था। रात के 10 बजे उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया और पबजी खेलने से मना किया।

    pubg
    pubg

    मां के मना करने पर पीयूष ने गुस्से में बोला- 'जब मेरा मन करेगा, मैं खा लूंगा। मुझे टेंशन मत दो।' इसके बाद रात के 11 बजे उसे पिता खाना लेकर छत पर उसके कमरे में गए तो देखा कि उनका बेटा फंदे से लटक रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें