Oppo ला रहा है 125W का फास्ट चार्जर, इस दिन होगा लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Jul 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Oppo unveiling insane 125W fast charging on July 15, detaisl here
Oppo 125W fast charging - फोटो : oppo

    फास्ट चार्जिंग को लेकर आप कितना जानते हैं? फास्ट चार्जर को लेकर आपके दिमाग में 25W, 30W या 65W का ख्याल आता होगा? ओप्पो अब 125W का सुपरवूक फास्ट चार्जर लाने की प्लानिंग कर रही है। ओप्पो के इस चार्जर की लॉन्चिंग 15 जुलाई को होने वाली है।

    फास्ट चार्जिंग की दुनिया में वनप्लस, ओप्पो, रियलमी और वीवो की स्वामित्व वाली कंपनी BBK का बड़ा नाम है। Oppo Find X2 Pro को 65W के चार्जर के साथ पेश किया गया था। यह सुपरवूक चार्जर 4260mAh की बैटरी को महज 40 मिनच में 0-100 फीसदी तक चार्ज कर देता है।

    विज्ञापन

    हालांकि यह पहली बार नहीं है जब Oppo का कोई फास्ट चार्जर चर्चा का विषय बना है। ओप्पो पिछले कई सालों से फास्ट चार्जिंग पर काम कर रहा है जिसका परिणाम सुपरवूक के रूप में सामने है। यदि आपको नहीं पता है तो बताते चलें कि चार्जर का वॉट जितना बढ़ेगा, गर्म होने की संभावना भी उतनी होगी और गर्माहट लिथियम आयन बैटरी के लिए दुश्मन है। ओप्पो के इस 125W से फोन की बैटरी लाइफ के भी कम होने की संभावन बढ़ती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में सीएमआर की एक रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक बैटरी चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में ओप्पो दुनिया की नंबर 1 कंपनी है। बैटरी लाइफ के मामले में 94 फीसदी ग्राहक संतुष्टी के साथ ओप्पो पहले नंबर पर, सैमसंग दूसरे नंबर पर और रियलमी तीसरे नंबर है। फास्ट चार्जिंग के मामले में ओप्पो पहले पायदान पर, वनप्लस दूसरे नंबर पर और सैमसंग तीसरे नंबर पर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें