21 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus का पहला ट्रू वायरलेस ईयरफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Jul 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
OnePlus to Announces Its First True Wireless Earphones OnePlus Buds on 21 july
OnePlus Buds - फोटो : social media

    21 जुलाई को भारत में वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus Nord लॉन्च होने वाला है। वनप्लस के ट्रू वायरलेस ईयरफोन को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने अपने पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन की लॉन्चिंग तारीख की घोषणा कर दी है।

    कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि OnePlus Buds 21 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके बारे में ट्विटर पर भी जानकारी दी है, हालांकि कंपनी ने अपने बड्स की फोटो शेयर नहीं की है। फोटो की जगह कंपनी ने एक स्केच शेयर किया है।

    विज्ञापन

    OnePlus Buds को लेकर लीक रिपोर्ट भी पहले से सामने आ रही हैं जिसके मुताबिक वनप्लस का बड्स देखने में एपल के एयरपॉड की तरह होगा। इस बड्स को लेकर वनप्लस के सीईओ पिट लाउ ने कहा है कि इसमें शानदार डिजाइन के साथ यूजर्स को बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Nord को लेकर कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इसमें डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा जिनमें एक लेंस 105 डिग्री वाइड एंगल होगा। इससे पहले लीक हुई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल होगा।

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!

    OnePlus Nord की संभावित कीमत

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अगामी वनप्लस नॉर्ड की कीमत 25,000 रुपये से कम रखेगी। वहीं, ग्राहक इस स्मार्टफोन को 499 रुपये में ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर जाकर 15 जुलाई से प्री-बुक करा सकते हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक गिफ्ट बॉक्स मिलेगा। इस बॉक्स में कंपनी की ओर से ग्राहकों को मुफ्त में वनप्लस बुलेट्स वायरलेस V1 के साथ एक मोबाइल कवर दिया जाएगा।

    OnePlus Nord की संभावित स्पेसिफिकेशन

    लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स को वनप्लस नॉर्ड में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, डुअल सेल्फी कैमरा और पावरफुल बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें