Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन ने भारत में दी दस्तक, मिला चार कैमरे का सपोर्ट

स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो (Tecno) ने अपना सबसे शानदार डिवाइस स्पार्क 5 प्रो (Tecno Spark 5 Pro) भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में चार जीबी रैम, एचडी डिस्प्ले और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में चार कैमरे दिए गए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने स्पार्क 5 प्रो से पहले टेक्नो स्पार्क 5 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था।

Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन की कीमत
टेक्नो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन स्पार्क 5 प्रो के चार जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,499 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को आइस Jadeite, स्पार्क ऑरेंज, Seabed ब्लू और क्लाउड व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 35,000 से ज्यादा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टेक्नो स्पार्क 5 प्रो में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस पंच-होल डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.2 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS पर काम करता है।