Oppo ने 5जी इनोवेशन के लिए भारत में खोला अपना पहला इनोवेशन लैब

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Dec 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
OPPO sets up its first 5G Innovation lab in India aims at elevating global 5G experience
Oppo 5G - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो (Oppo) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में अपनी पहली 5जी इनोवेशन प्रयोगशाला स्थापित की है, जो चीन के बाहर कंपनी की ऐसी पहली प्रयोगशाला है। कंपनी हैदराबाद स्थित अनुसंधान और विकास केंद्र में कैमरा, पावर और बैटरी तथा कार्य-निष्पादन के क्षेत्र में नवाचार के लिए तीन और प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी।

    ओप्पो इंडिया के उपाध्यक्ष और शोध तथा विकास के प्रमुख तसलीम आरिफ ने एक बयान में कहा, ‘‘यह विदेश में ओप्पो की पहली 5जी प्रयोगशाला है। इस प्रयोगशाला की स्थापना के साथ ही हम भारत की 5जी यात्रा का समर्थन करना भी चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला भारत को नवाचार केंद्र बनाने की हमारी दृष्टि को दर्शाती है।

    विज्ञापन

    बता दें कि ओप्पो ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन OPPO A15s को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री भी शुरू हो गई है। OPPO A15s को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 3डी कर्व्ड बॉडी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OPPO A15s की कीमत

    OPPO A15s की बिक्री डायनेमिक ब्लैक, फैंसी व्हाइट और रैंबो सिल्वर कलर वेरियंट में अमेजन इंडिया और रिटेल स्टोर से हो रही है। फोन की कीमत 11,490 रुपये है और यह एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक के कार्ड से फोन खरीदने पर पांच फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें